ऋषिकेश में कोहरे के बीच कार मौत बनकर दौड़ी। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला है कि सड़क पर खड़े एक जानवर को बचाने के लिए कार चालक ने गाड़ी मोड़ी। कोहरे और रफ्तार के चलते कार बेकाबू होकर आगे खड़े ट्रक में घुस गई। कोतवाल केसी भट्ट के मुताबिक, कार नम्बर के आधार पर वाहन स्वामी की पहचान सोनू कुमार निवासी चंदेश्वर मार्ग, ऋषिकेश के रूप में हुई। सोनू को फोन किया गया पर देर रात तक उसका फोन नहीं उठा।