गाजियाबाद के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, मामा-भांजी की मौत, छह घायल, मचा कोहराम  


Road Accident:गाजियाबाद से उत्तराखंड आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में समा गई। ये हादसा नैनीताल जिले के रामगढ़ में गागर के पास मंगलवार देर रात हुआ। गाजियाबाद के प्लाट नंबर पांच, शिवपुरी सेक्टर-नौ, न्यू विजय नगर निवासी सचिन पुत्र विजेंद्र चौधरी एक्सयूवी-700 कार यूपी 14 एफके 1616 से अपने भाई और बहन के परिवार के साथ मुक्तेश्वर घूमने आए थे। देर रात सभी लोग कार से मुक्तेश्वर से लौट रहे थे। रामगढ़ के गागर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर अचानक करीब 50 मीटर गहरी खाई में समा गई। इस कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस ने खाई में उतर कर रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने नितिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी निवासी गाजियाबाद, रुचि (39) पुत्री विजेंद्र चौधरी निस्ता (14) पुत्री विकास, शामा पुत्री नितिन निवासी कंचन (26) पत्नी नितिन, लवे (11) पुत्र विकास, सचिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी और लक्शी (12) पुत्र विकास को खाई से बाहर निकालकर भवाली सीएचसी पहुंचाया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top