आईएमडी के मुताबिक 30-31 दिसंबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। आईएमडी ने एक और दो जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी ने 30 दिसंबर से अगले चार दिन तक राज्य में 32 सौ मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। बारिश और बर्फबारी से समूचा राज्य ठंड से ठिठुर उठेगा।