जागेश्वर धाम की सुरक्षा में दर्जनों छेद! सेफ्टी ऑडिट में खुलासे से हड़कंप, खुफिया एजेंसियां अलर्ट | Patrika News


Intelligence Alert:दिल्ली में बीते 10 नवंबर को एक आई-20 कार से आतंकियों ने फिदायीन अटैक किया था। उस ब्लास्ट में करीब 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल भी हुए थे। उस हमले के बाद देश के प्रमुख क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। इनमें उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम की सुरक्षा का बिंदु भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस धाम की सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियों ने एक रिपोर्ट तैयार की है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद जागेश्वर धाम को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसी को देखते हुए गुरुवार को एसएसपी देवेंद्र पींचा, सीओ सहित खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने जागेश्वर धाम पहुंचकर यहां की सुरक्षा का ऑडिट किया। टीम ने पाया कि जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत केवल मंदिर में ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मंदिर के बाहर, बाजार या रामलीला मंच के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है।मंदिर के केवल एक ही प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी लगाया गया है। बाजार और सड़क को कवर करने के लिए भी कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। सड़क पर वाहनों को ट्रेस करने की भी कोई व्यवस्था नहीं हैं। गेट के एंट्रेंस पर भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। मंदिर परिसर में कहीं भी अग्निशमन यंत्र स्थापित नहीं किए गए हैं। विश्व प्रसिद्ध मंदिर में वॉच टावर भी नहीं लगाया गया है। अब सुरक्षा एजेंसियां इसकी एक पूरी रिपोर्ट तैयार कर सुरक्षा में कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगी। इसके अलावा जागेश्वर मंदिर में सुरक्षा कर्मियों की तादात भी बढ़ाने की बात सामने आ रही हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top