पावर सेक्टर में बड़े बदलाव : यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी हटाए, नए प्रभारी नियुक्त



Government Action : सरकार ने पावर सेक्टर में बड़े बदलाव किए हैं।  मंगलवार देर रात सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशकों को उनके पदों से हटा दिया। सरकार ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के एमडी का चार्ज जीएस बुधियाल और जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) की जिम्मेदारी एके सिंह को दी है। इसके आदेश प्रमुख सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किए। बता दें कि यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल का कार्यकाल जून और यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव का दो साल का सेवा विस्तार अक्टूबर तक था। मूल रूप से जल विद्युत निगम में जीएम पद पर कार्यरत जीएस बुधियाल को पहले पिटकुल में प्रभारी प्रबंध निदेशक का दायित्व दिया गया था और अब उन्हें यूपीसीएल का भी प्रभारी एमडी बना दिया गया है। वहीं, जल विद्युत निगम के निदेशक (ऑपरेशन) एके सिंह को प्रभारी एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश में सरकार ने स्पष्ट किया कि ये सभी नियुक्तियां अस्थायी हैं और नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेंगी। जल्द इन पदों पर स्थायी नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा, यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना) अजय अग्रवाल को भी पद से हटा दिया गया है। वह भी सेवा विस्तार पर कार्यरत थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top