दो लोगों की मौत के बाद सर्दी से बचाव के तरीकों पर चर्चा हो शुरू हो गई है। विशेषज्ञों की सलाह है कि कभी भी बंद कमरे में अंगीठी, पेट्रोमैक्स या कोई ईंधन जलाने वाला उपकरण जलाकर न सोएं। एसटीएच के वरिष्ठ फिजिशियर डॉ. परमजीत सिंह का कहना है कि बंद कमरे में अंगीठी या पेट्रोमैक्स (केरोसिन स्टोव) जलाकर सोने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा हो जाती है। कमरे में वेंटिलेशन न होने से यह रंगहीन, गंधहीन और जहरीली गैस आसानी से नहीं निकल पाती। यह गैस सांस के रास्ते खून में पहुंचकर ऑक्सीजन की जगह ले लेती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। शुरू में व्यक्ति को सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, बेहोशी जैसे लक्षण महसूस होते हैं। यदि सीओ की मात्रा अधिक हो जाए तो यह खतरनाक साबित होती है और मौत का कारण बन सकती है।