
मंत्रिमंडल विस्तार में खासतौर पर चार जिलों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है। इनमें हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ और टिहरी जिले के भाजपा विधायक शामिल हो सकते हैं। इसी क्रम में हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ और टिहरी जिलों के विधायकों में से चयन किए जाने की संभावना जताई जा रही है। धामी कैबिनेट में रिक्त पांच पदों को भरने को लेकर लगातार मंथन जारी था। मुख्यमंत्री ने कुछ समय पहले विस्तार को लेकर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा की थी। बताया जा रहा है कि आला कमान ने मंत्रिमंडल चयन में मुख्यमंत्री को फ्री हैंड दे दिया गया था। राज्य में अगले साल फरवरी-मार्च के दौरान विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में नए मंत्रियों को काम करने के लिए कम से कम 10 महीने का पूरा मौका मिलेगा।