
Weather Alert : मौसम उत्तर भारत में आज से 24 मार्च तक खतरनाक रूप दिखा सकता है। आईएमडी के मुताबिक आज से राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे यूपी-उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में मध्यम जबकि शेष सभी जिलों में हल्की बारिश के आसार है। कल यानी 19 मार्च को पूरे राज्य में मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 33 सौ जबकि कल 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों तक भी बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। आज राज्य के पांच जिलों में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार तक के अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली कड़कने की संभावना है। आईएमडी ने 19 मार्च के लिए हरिद्वार, देहरादून, यूएस नगर, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और चम्पावत जिलों में ओलावृष्टि, झक्कड़ और आकाशीय बिजली कड़कने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।