
देहरादून में वाहनों में फैंसी नंबर लगाने के लिए लोग कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखा रहे हैं। शहजाद अहमद ने नंबर 0003 के लिए 4.87 लाख और दीपक कुमार ने 0007 नंबर के लिए 3.66 लाख रुपये खर्च किए हैं। बोली में कुल 27 आवेदकों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपनी पसंद के नंबरों जैसे 0999, 7777 और 9999 के लिए हजारों से लेकर लाखों रुपये तक का भुगतान किया है। आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने के मुताबिक जल्द सभी बोलीदाताओं को नंबर आवंटित किए जाएंगे।