
विधायक अरविंद पांडे के भाई सहित चार लोगों के खिलाफ भाजपा नेता संजय बंसल की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप लगाया कि फर्जी किरायानामा तैयार कर पीड़ित की जमीन हड़पने का प्रयास किया। ग्राम बहादुरगंज निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि उनकी जमीन ग्राम मुंडिया पिस्तौर में है। यह जमीन सहमति से मझरा बख्श निवासी विधायक के रिश्तेदार जयप्रकाश तिवारी को काम के लिए दी थी। 21 अगस्त 2025 को जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने उन्हें बुलाया और अवैध निर्माण को लेकर ‘कारण बताओ नोटिस’ दिया। प्राधिकरण ने निर्देश दिया कि उक्त अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त किया जाए। आरोप है कि जब मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद विधायक के भाई और साथियों ने उनसे अभद्रता की। पुलिस ने विधायक के जीजा जयप्रकाश तिवारी, भाई देवानंद पांडे, मोहन पांडे, किशन पांडे निवासी मोहल्ला मजरा बख्श के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।