एसटीएफ की टीम पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिसने तस्करी की सूचना दी थी, उसी ने दबिश के लिए गांव पहुंची टीम पर फायरिंग करवा दी। बताया जा रहा है कि तस्करी में सूचना देने वाला खुद भी शामिल था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस को एसटीएफ की विंग एएनटीएफ टीम ने दबिश की सूचना दी थी। रात को टीम खनस्यूं को रवाना हुई। जिसमें एक दरोगा समेत कुल पांच लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना के अनुसार टीम ने बताई गई जगह पर जैसे ही दबिश दी तो यहां से एक तस्कर हत्थे चढ़ गया था। जब अन्य तस्करों ने देखा कि वह पकड़े जाएंगे तो उन्होंने साथी को बचाने के लिए एक के बाद एक कर तीन फायर झोंक दिए।