सीएम की प्रेसवार्ता, कहा… कोई भी दोषी बक्शा नहीं जाएगा, हम हर जांच के लिए तैयार


Ankita Murder Case : अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की सोशल मीडिया पोस्ट और वायरल किए गए ऑडियो के बाद से उत्तराखंड सहित पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। उर्मिला ने बीते दिनों दावा किया था कि वनंतरा रिजॉर्ट में एक वीआईपी को एक्स्ट्रा सर्विस देने का दबाव अंकिता पर डाला गया था। इनकार करने पर अंकिता की हत्या कर दी गई थी। उर्मिला की पोस्टों के बाद से राज्य भर में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और धरने चल रहे हैं। लोग मामले की जांच सीबीआई से कराने की  मांग पर मुखर हैं। ये मामला इन दिनों देश भर में सुर्खियों में है। कल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम छवि खराब करने के आरोप में उर्मिला और उनके कथित पति पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ केस दर्ज करा चुके हैं। इसी बीच आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रेसवार्ता बुलाकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। सीएम ने कहा कि किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। कहा कि सरकार हर  जांच के लिए तैयार है। सीएम ने कहा कि सरकार की मजबूत पैरवी से हत्यारों को उम्रकैद हुई है। सीएम के मुताबिक, अंकिता मर्डर केस एक संवेदनशील और हृदय विदारक घटना है। सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो की सत्यता जांचने के लिए एसआईटी का भी गठन कराया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top