सूची तैयार, कैबिनेट विस्तार पर भी नया अपडेट



Political News :  दो दर्जन से अधिक भाजपा नेताओं को जल्द ही दायित्वधारी मंत्री बनाया जा सकता है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी इस सिलसिले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा कर चुके हैं और अब जल्द ही इसका ऐलान होने की उम्मीद है। धामी सरकार में कई दायित्व लंबे समय से खाली चल रहे हैं। इन पदों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को तैनाती दिए जाने की कवायद लंबे समय से चल रही है , लेकिन ऐन वक्त पर किसी न किसी वजह से यह मामला लटक रहा है। ऐसे में अब चुनावी तैयारियों का साल शुरू होने के बाद संगठन के भीतर इसको लेकर दबाव बढ़ रहा है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक हाल ही में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान शीर्ष नेतृत्व के सामने भी यह मुद्दा उठा है और कई नामों पर चर्चा भी हुई है। पार्टी का संगठन दो करीब दर्जन नेताओं के नामों की सूची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप चुका है और इस सूची पर केंद्रीय नेतृत्व का भी अनुमोदन मिल चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब जल्द ही सरकार दायित्वों का वितरण कर सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी संगठन के स्तर से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची सौंपे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सरकार को सौंपी गई सूची में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिए जाने के प्रयास किए गए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top