सेल्फी के शौक ने बचा ली 10 लोगों की जान, पलक झपकते ही पांच साथी मौत के मुंह में समाए


Tehri Bus Accident:सेल्फी का शौक कई लोगों की जान ले चुका है। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जहां, सेल्फी और फोटोज के शौक के कारण 10 लोगों की जान बच गई। सोमवार दोपहर को उत्तराखंड के टिहरी में थाना नरेंद्रनगर के कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास गहरी खाई में बस गिर गई थी। उस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। तीर्थ यात्रा से लौटकर पहाड़ों की सुंदरता कैमरे में कैद करने उतरे यात्री शायद ही सोच पाए होंगे कि यही कुछ पल उनकी जान बचा लेंगे। दरअसल, यहां पर 40 श्रद्धालुओं के दल को सत्संग कार्यक्रम में पहुंचना था। ऐन मौके पर सत्संग कार्यक्रम रद हो गया था। इस पर श्रद्धालुओं ने माता कुंजापुरी के दर्शन का प्लान बनाया था। ये श्रद्धालु दो बसों और एक कार में सवार होकर नरेंद्रनगर हिंडोलखाल होते हुए मां कुंजापुरी मंदिर पहुंचे। वापसी पर यात्री मंदिर के नीचे सड़क पर लगी बसों के निकट पहुंचे। 28 सीटर इस बस के करीब 10 यात्री नीचे फोटो खींचने में व्यस्त हो गए थे। वह लोग पहाड़ों की सुंदरता को कैमरों में कैद करने और सेल्फी लेने में व्यस्त हो गए थे। शेष यात्री बस में सवार हो चुके थे। इसी दौरान चालक ने बस स्टार्ट की तो ढलान में आगे बढ़ गई। इससे पहले यात्री कुछ समझ पाते कुछ ही दूरी आगे बढ़ने के बाद सड़क पर जमे पाले में उनकी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई थी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर सेल्फी खींचने में व्यस्त श्रद्धालुओं की जान बच गई। उनकी आंखों के सामने ही बस में सवार हुए पांच साथी काल का ग्रास बन गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top