स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि कुंभ और अर्धकुंभ को लेकर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं. कोई कुंभ, अर्धकुंभ तो कोई महाकुंभ कहा रहा है। कहा कि उन्हें इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। सभी शब्दों में कुंभ शब्द तो जुड़ा है. कुंभ में अमृत (पुण्य) का घड़ा होता है। उस पुण्य की एक बूंद भी अगर मिल जाए तो, जीवन धन्य हो जाता है। कहा कि हरिद्वार का कुंभ बहुत भव्य और दिव्य होता है। यहां अविरल गंगा की धारा का अलग ही रूप देखने को मिलता है।