Nithari Case:सुरेंद्र कोली के परिवार ने काटी कलंक की सजा, सब कुछ हो गया तहस-नहस | Patrika News


Nithari Case:निठारी कांड ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया था। साल 2006 में हुए उस कांड ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले को भी शर्मशार कर दिया था। दरअसल, निठारी कांड में जिस सुरेंद्र कोली का नाम सामने आया था वह मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लॉक में मंगरूखाल गांव का रहने वाला है। निठारी कांड के बाद मंगरूखाल गांव पूरे देश में चर्चाओं में आ गया था। माता कुंती देवी और पिता शाकरू राम के चार लड़के हैं। इनमें सुरेंद्र कोली सबसे बड़ा है। सुरेंद्र ने सातवीं तक की पढ़ाई की और काम के लिए दिल्ली चला गया था। उसके बाद वह निठारी गांव के पास सेक्टर -31, नोएडा में व्यवसायी मोनिंदर सिंह पंढेर के घर पर काम करने लगा था। उसी दौरान दिल दहलाने वाला निठारी कांड देश के सामने आया। उस कांड का कलंक सुरेंद्र के परिवार को भुगतना पड़ा था। अब सुप्रीम कोर्ट ने सुरेंद्र को बरी करने के आदेश दिए हैं। लेकिन सुरेंद्र का परिवार पूरी तरह बिखर चुका है। मां दुनिया छोड़ चुकी है। पत्नी बच्चों को लेकर किसी दूसरे राज्य में बस गई है। निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की पत्नी का संघर्ष भी कम नहीं था। दो बच्चों को साथ लेकर उसने उनका भविष्य आगे बढ़ाने की ठानी। गांव में जिल्लत भरी जिंदगी से बाहर निकली और करीब 10 साल से पत्नी दोनों बच्चों के साथ हरियाणा में रह रही है। इस दौरान न तो वह न कभी पति मिलने गई और न ही वापस गांव लौटी। अब पत्नी और दो बच्चों का क्या रुख होगा। इस पर किसी को कोई जानकारी नहीं है। उसका घर खंडहर में तब्दील हो चुका है। आज उसकी रिहाई की खबर पर खुशी मनाने वाला भी कोई नहीं है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top