जनवरी 2026 में अभिनेत्री उर्मिला सनावर (पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पत्नी) ने वीडियो और ऑडियो जारी किए। इसमें दावा किया गया कि केस में एक ‘VIP’ (नाम ‘गट्टू’) शामिल था, जो भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम है। वीडियो और ऑडियो वायरल होते ही उत्तराखंड में प्रदर्शन शुरू हो गए। कांग्रेस, AAP और कई संगठनों ने CBI जांच की मांग की। देहरादून से दिल्ली तक विरोध हुए। पुलिस ने VIP एंगल को खारिज किया और कहा कि चैट वाला व्यक्ति नोएडा का धमेंद्र कुमार था, जो सिर्फ खाना खाने आया था।